पाकिस्तान में बदली सत्ता की तस्वीर, असीम मुनीर बने सबसे शक्तिशाली जनरल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सैन्य इतिहास में एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के तहत जनरल असीम मुनीर देश के सबसे शक्तिशाली जनरल के रूप में उभरे हैं। उन्होंने बिना किसी सैन्य तख्तापलट या सड़कों पर टैंक उतारे, केवल संवैधानिक और संसदीय प्रक्रिया के माध्यम से असीमित अधिकार हासिल कर लिए हैं। पाकिस्तान के 'चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज' (CDF) और थल सेनाध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी संभालने के बाद वह सैन्य कमान के निर्विवाद प्रमुख बन गए हैं।
27वें संविधान संशोधन से मिला 'सुपर बॉस' का दर्जा
शहबाज शरीफ सरकार द्वारा संसद से पारित 'डिफेंस फोर्सेज ऑफ पाकिस्तान एक्ट 2026' और 'नेशनल कमांड अथॉरिटी (संशोधन) एक्ट 2026' पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की मुहर लग गई है। यह कानून 27वें संविधान संशोधन का हिस्सा हैं, जिसके तहत 'चेयरमैन जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी' (CJCSC) का पद समाप्त कर 'चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज' (CDF) का नया पद बनाया गया। जनरल मुनीर देश के पहले सीडीएफ नियुक्त किए गए हैं। इस बदलाव के बाद वह थल, नौ और वायु सेना के सर्वोच्च कमांडर बन गए हैं तथा 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे।
नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड का गठन और नई नियुक्तियां
संवैधानिक बदलावों के तहत पाकिस्तान ने 'नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड' के नए 4-स्टार कमांडर पद का भी सृजन किया है। इसका उद्देश्य देश की रणनीतिक सेनाओं का परिचालन एकीकरण करना है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल आमिर रजा को 4-स्टार जनरल के पद पर पदोन्नत कर इस नए पद की कमान सौंपी है।
आलोचकों ने करार दिया 'संवैधानिक तख्तापलट'
पाकिस्तान के इतिहास में सेना ने चार बार प्रत्यक्ष तख्तापलट किया है, लेकिन इस बार कानूनी प्रक्रिया के जरिए सेना ने अपनी शक्ति का विस्तार किया है। राजनीतिक विश्लेषक और आलोचक इस 27वें संविधान संशोधन को 'संवैधानिक तख्तापलट' बता रहे हैं। उनका मानना है कि इससे नागरिक सरकार पर सैन्य प्रभुत्व और गहरा हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस संशोधन के तहत शीर्ष सैन्य अधिकारियों को आजीवन आपराधिक मुकदमों से पूर्ण छूट (इम्युनिटी) भी प्रदान की गई है।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कार्डियक अरेस्ट के बाद नहीं बच सकी जान
ब्रिटेन में ततैयों का आतंक, सड़े फलों के नशे से हो रहे ज्यादा आक्रामक
सुरंगों में जिंदगी और मौत के बीच जंग, 500 इंजीनियर बने उम्मीद की किरण
बच्चों की मौत मामले में सरकार का एक्शन, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा- मरीजों को मिल रहा बेहतर इलाज
सैन्य अड्डे में धमाका बना मौत का कारण, 10 से अधिक की मौत से मचा हड़कंप
SRCC के पूर्व छात्रों की कामयाबी के कायल हुए PM मोदी, जमकर की तारीफ
दमोह में शर्मनाक लापरवाही: अस्पताल के गेट पर ताला, बाहर खुले में हुआ प्रसव
सिया-चेतन के दोस्त पर शिकंजा, केतन हत्याकांड में गिरफ्तार; साजिश की थी पूरी जानकारी